
आज इनर व्हील क्लब वाराणसी ‘मित्रम ‘का पद ग्रहण समारोह ‘ली लोटस ‘होटल ककर मत्ता,में संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि डिस्ट्रिकट ट्रेजरार डॉ अनुराधा भाटिया जी एवं क्लब की संस्थापिका पी ए टी/ पीडीसी डॉ अंजलि अग्रवाल जी ने दीप प्रज्वलित कर नए सदस्यों को (2026 -27 )नये सत्र के लिए अध्यक्ष डॉ शालिनी सिंह ,वाईस प्रेसीडेंट सतरूपा, सचिव वंदनाश्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डॉ ममता तिवारी एवं आइ. एस. ओ.गीता अग्रवाल, एडिटर डॉ सरोज राय को पद ग्रहण कराया गया। साथ ही कई प्रोजेक्ट किये गए..1.रोटी बैंक को खाद्य सामग्री,2. विद्यार्थियों को स्टेशनरी का सामान,3. पॉलीथिन मुक्त भारत के लिए जूट के थैले एवं वृक्षारोपण के लिए सभी को पौधे दिये गए. श्रेयसी मिश्रा द्वारा गणेश वंदना किया गया.कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजलि अग्रवाल ने और धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सतरूपा ने किया। कार्यक्रम मे निशा, शाइस्ता,आशा अग्रवाल,मंजू, उमा केशरी, नीलम सिंह आदि की सहभागिता रही….