Nandi News

एपेक्स में मनाया गया राष्ट्रीय एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट्स दिवस

Share on Social Media

एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की संरक्षता में संचालित एपेक्स एलाइड एंड हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट द्वारा राष्ट्रीय एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट्स डे के अवसर पर इस वर्ष की थीम नेशनल काउन्सिल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स मानकों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया का समन्वयन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनेस्थीसिया एवं ओटी टेक्नोलॉजिस्ट्स की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान थीम आधारित एओटीटी से संबंधित प्रस्तुतियाँ दी गईं तथा विद्यार्थियों ने जागरूकता एवं संदेशपरक स्किट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर इसके पश्चात मुख्य अतिथि प्रो डॉ एसके सिंह, एवं सम्मानित अतिथियों अरथ्रोस्कोपी सर्जन डॉ अमित झा, स्पाइन सर्जन डॉ अमन वर्मा, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट जेआर डॉ अंकित यादव एवं चिकित्सकों द्वारा विद्यार्थियों और उपस्थित प्रतिभागियों को आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि ऑपरेशन थिएटर एवं एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजिस्ट किसी भी सफल सर्जरी और सुरक्षित मरीज देखभाल व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। कार्यक्रम के माध्यम से इन साइलेंट हीरोज के योगदान के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment