
मिर्जामुराद। सेवापुरी विधानसभा के कछवांरोड चौराहे पर शनिवार की शाम भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी को 25 हजार करोड़ की गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की सौगात दिये जाने की खुशी में पैदल बैनर तले पद यात्रा निकालकर हर्षोल्लास के साथ खुशी मनाते हुए बाजारवासियों को योजनाओं के बारे में बारी-बारी बताकर आभार व्यक्त किया।जिलाध्यक्ष ने कहां की काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में काशी में एक से बढ़कर एक विकास कार्य किया जा रहा है बाहर से आज हर कोई काशी आने के लिए तैयार रहता है।हम सभी उनका धन्यवाद व्यक्त करते है।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष अरविंद प्रधान, जिला मंत्री अश्वनी पांडेय, सेवापुरी मंडल अध्यक्ष अभिषेक दूबे, ग्राम प्रधान/मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार बिन्द, उमाशंकर पटेल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, मंडल महामंत्री दीपक सिंह, ऋषि सिंह, मनोज विश्वकर्मा, गुड्डू सिंह, ओमप्रकाश पटेल, आतिश कुमार बिन्द, अंकुश दूबे, संदीप केशरी समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।