Nandi News

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, गड़वाघाट, रमना, वाराणसी में अलंकरण समारोह सम्पन्न

Share on Social Media

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, गड़वाघाट, रमना, वाराणसी में शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को छात्र नेतृत्व एवं अनुशासन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यार्थी परिषद एवं हाउस पदाधिकारियों के अलंकरण (Shash Ceremony) का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय के प्रबन्धक सचिव बाबा प्रकाश ध्यानानन्द जी तथा प्रधानाचार्य श्री चन्द्रशेखर सिंह ने स्वामी हरसेवानन्द महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनोहारी प्रस्तुति दी गई।

समारोह के दौरान विद्यालय के हेड बॉय अनुराग पटेल, हेड गर्ल आस्था सिंह, स्पोर्ट्स कैप्टन अखिलेश यादव एवं रुचि यादव, कल्चरल सेक्रेटरी अमरजीत चौधरी एवं अंजलि कुमारी सहित टैगोर, विवेकानन्द, दयानन्द एवं रमन हाउस के छात्र-छात्रा कप्तानों को सैश पहनाकर उनके दायित्वों का औपचारिक निर्वहन कराया गया। साथ ही रंजीत कुमार पाल, नाज़मा अंसारी, सिद्धार्थ पराशर, रेखा राय, मनोहर लाल, अर्चना मोहिले, शशांक कुमार, पूजा सिंह, सुभाष सिंह, सुभाष यादव एवं आशा यादव सहित विभिन्न हाउस इंचार्ज, अनुशासन प्रभारी एवं सी.सी.ए. प्रभारी शिक्षकों को भी सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके उपरान्त विद्यालय के समस्त कक्षा मॉनिटरों को बैज प्रदान कर उन्हें अनुशासन एवं नेतृत्व की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर प्रबन्धक सचिव बाबा प्रकाश ध्यानानन्द जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों से अनुशासन, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य श्री चन्द्रशेखर सिंह ने नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व का प्रतीक है तथा विद्यार्थियों को अपने आचरण से विद्यालय की गरिमा को सदैव ऊँचा रखना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय परिवार के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने विद्यालय के आदर्शों एवं अनुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Comment