
आज दिनांक 05.07.2026 दिन रविवार को दोपहर 12 बजे मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं शहर दक्षिणी विधान सभा के बूथ सेक्टर प्रभारी लालू यादव ने पत्रकार वार्ता आहुत की जिसमें लालू यादव ने कहा की अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर में हुई चढ़ाना की लूट से विश्व में सभी सनातनियों के आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है और उत्तर प्रदेश सरकार आज भी मुख्य आरोपियों के बचाने के प्रयास में लगी है और जांच के नाम पर जनता को भ्रमित कर रही है। पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लालू यादव ने कहा कि जो एस.आई.टी. का गठन हुआ है वो पूर्णतः असंवैधानिक है क्योंकि बिना एफ०आई०आर० के कोई जांच नहीं हो सकती अगर मा० मुख्यमंत्री ने एस०आई०टी० गठन किया है तो एस०आई०टी० की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होना चाहिए क्योंकि जो चढ़ावा का लूट (चोरी) हुआ है जो पूरी दुनिया के सनातनी जनमानस का है, और जनमानस जानना चाहती है की एस०आई०टी० की जांच में क्या आया, एस०आई०टी० की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक ना करना स्पष्ट कर रहा है कि कई हजार करोड़ के चढ़ावा लूट के लिए जो प्रथम दृष्टया लोग सामने आये है जैसे चंपत राय, गोपाव राव, अनिल मिश्रा इनको पूर्ण रूप से बचाने के लिए एस०आई०टी० की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है जिन 8 लोगों के खिलाफ एफ०आई०आर० हुआ है वो बहुत छोटे प्यादे है, यह एफ०आई०आर० मात्र जनता का दान दिया हुआ चढ़ावा के हुए लूट के आक्रोश को दबाने के लिए की गई है जिसमें की श्री राम मंदिर के चढ़ावे के मुख्य लुटेरों को बचाया जा सके, समाजवादी पार्टी जनमानस के चढ़ाये हुए चढ़ावे के लूट के आक्रोश को देखते हुए इस प्रेस वार्ता के माध्यम से जनता के ओर से मांग कर रही है की पूरे दान के चढ़ावे की लूट की जिम्मेदारी चंपत राय, गोपाल राव, अनिल मिश्रा सहित सभी जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो समाजवादी पार्टी प्रदेश स्तर पर जिम्मेदार तीनो लोंगों पर एफ०आई०आर० दर्ज कराने की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेगी, प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इस्तकबाल कुरैशी ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार भगवान राम के नाम पर राजनीति करती है वही दूसरी ओर भगवान राम के चढ़ाने की चोरी करने वालों को बचाती है