Nandi News

नीट पेपर लीक के विरोध में,छात्रों के समर्थन में प्रार्थना सभा

Share on Social Media

आज दिनांक 05/07/2026 को देशभर में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं पेपर लिक के विरोध आम आदमी पार्टी वाराणसी दक्षिणी विधानसभा के साथियों ने टाउन हॉल मैदान मैदागिन गांधी जी की प्रतिमा के सामने दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे छात्रों के समर्थन में शांति सभा का आयोजन हुआ

पिछले एक सप्ताह से दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर के छात्र नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और लगातार हो रही परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में आंदोलनरत हैं। उनकी मांग है कि देश में पारदर्शी, निष्पक्ष एवं पेपर-लीक मुक्त परीक्षा व्यवस्था लागू की जाए तथा इस पूरे प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दें।
देश के प्रख्यात शिक्षाविद एवं पर्यावरणविद् Sonam Wangchuk भी छात्रों के समर्थन में पिछले एक सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। संजय सिंह , राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी, ने जंतर-मंतर पहुँचकर छात्रों के संघर्ष को अपना समर्थन दिया।
इसी क्रम में आम आदमी पार्टी, वाराणसी द्वारा छात्रों के समर्थन में एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजन किया,इसमें निम्नलिखित साथी शामिल हुए–घनश्याम पांडे, रेखा जायसवाल, अब्दुल्ला खान, सरोज शर्मा, विनोद जायसवाल, मोहम्मद आकिब खान, आर के उपाध्याय, निलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, सौरभ यादव, विनोद कुशवाहा, ओम कुमार, नरेंद्र गुप्ता, अंकित सेठ, नियाज आदि साथी उपस्थित रहे

Leave a Comment