
रविदास घाट, वाराणसी | 23 जून 2026
23 जून 2026 को रविदास घाट स्थित खुला आसमान संस्था में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नाज़िम ग्रुप के मालिक श्री अहमद रज़ा ने अपना जन्मदिन संस्था के बच्चों एवं लाभार्थियों के साथ मनाया।
इस अवसर पर श्री अहमद रज़ा ने बच्चों के बीच स्कूल बैग, पेंसिल बॉक्स एवं जूस का वितरण किया। साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित बच्चों एवं लोगों के लिए भोजन (खिचड़ी) की व्यवस्था कर उसका वितरण भी किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच खुशियां बांटना तथा शिक्षा के प्रति उन्हें प्रोत्साहित करना था। संस्था के पदाधिकारियों ने श्री अहमद रज़ा के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देते हैं तथा अन्य लोगों को भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम का समापन बच्चों के साथ जन्मदिन समारोह, आपसी संवाद और समाज सेवा के संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी ने शिक्षा, सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्य रोली सिंह रघुवंशी,दीक्षा सिंह रघुवंशी,अंकित चौबे,दिवाकर भारद्वाज,शिव पूजा,संजू यादव,निर्भय सिंह,उत्कर्ष कुमार राय,सायसा खंडेलवाल,शालिनी यादव,हर्षिता गोयल,दिव्यांशु तिवारी,उमंग कुमार,अमन यादव, मीनल उपस्थित रहे I
खुला आसमान संस्था
रविदास घाट, वाराणसी