
पिंडरा।
सिंधोरा थाना क्षेत्र के डंगराडीह गांव के बाहर स्थित एक तालाब के पास फायरिंग होने व दो खाली कारतूस मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस खोखे को बरामद कर जांच पड़ताल करने में जुट गई। घटना गुरुवार की सायंकाल की बताई जाती है।
पुलिस के मुताबिक 112 नम्बर पर अज्ञात युवक ने फोन कर फायरिंग होने की सूचना दी। फायरिंग की सूचना सायँ साढ़े 5 बजे मिलते ही सिंधोरा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुच जांच पड़ताल में जुट गए। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि तीन बाइक से 5 से 6 लोग आपस मे कहासुनी कर रहे थे और उसके बाद चले गए। फायरिंग की घटना से इनकार किया। पुलिस खाली खोखे के साथ वापस लौट आई। थाना प्रभारी ने बताया कि दो खाली कारतूस कहा से आया, इसकी जांच की जाएगी।