Nandi News

उत्तर प्रदेश सरकार में दयनीय कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियो,विधायकों पर पत्रकार वार्ता में जमकर बरसे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह।

Share on Social Media


उ.प्र.सरकार भय,भ्रष्टाचारमुक्त शासन की बात करती है,तो जनहित में मंत्रियो,विधायकों की सम्पत्ति की जांच कराने के संदर्भ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के समस्त मंडल मुख्यालय पर सम्पन्न हुई,उसी क्रम में वाराणसी,लहुराबीर स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार में दयनीय कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियो,विधायकों पर पूरे उ.प्र.में प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित पत्रकार वार्ता में जमकर बरसे प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह।

संजीव सिंह ने कहा -” कुछ दिन पूर्व महोबा की एक दलित छात्रा का अपहरण कर 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया,उसके साथ न सिर्फ लगातार दुष्कर्म किया बल्कि हैवानियत की तरह व्यवहार भी किया गया।सरकार का कोई भी मंत्री या विधायक पीड़िता का दुःख समझने या साझा करने न उसके घर गया न परिजनों से मिला।जब उ.प्र.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा. श्री अजय राय जी पीड़िता के दुःख में उसके घर जा रहे थे तो पहले उन्हें प्रशासन के द्वारा रोकने की हरसंभव प्रयास किया गया लेकिन वह रूके नहीं बल्कि पीड़िता के घर पहुँच गये।

यह संवेदनहीन सरकार जो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है वह एक पीड़ित दलित बेटी के घर श्री अजय राय जी के पहुँच जाने से इतना व्यथित हो गई कि पूरे प्रदेश में सरकार के सह पर भाजपा के मंत्री,विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके मानवीय और मार्मिक कार्य के विरोध में श्री अजय राय जी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे है। बौखलाए सरकार के नुमाइंदे श्री अजय राय के खिलाफ उनकी संपत्ति की जाँच की माँग की है।”

संजीव सिंह ने आगे कहा कि-” कितना हास्यास्पद लगता है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी सरकार के मंत्री और विधायक श्री अजय राय के संपत्ती की जाँच की माँग कर रहे है जबकि श्री राय का जीवन खुली किताब की तरह है।अभी तीन दिन पूर्व ही ही आगरा नगर-निगम ने प्राइवेट बिजली कंपनी टोरंट का 430 करोड़ रूपए माँफ किए है,इसके पहले हजारो करोड रूपए पूंजीपतियो के माफ कर उनसे भाजपा ने अपने खाते में वसूली किया है। वाराणसी में भी विभिन्न विकास योजनाओ के नाम पर किसानों की हजारों एकड बेशकीमती जमीन पूँजीपतियो के लिये औने पौने दाम पर छीनने का प्रयास चल रहा है जहाँ किसान जान की बाजी लगाकर संघर्ष कर रहा है।कांग्रेस यह सिद्ध कर चुकी है कि ‘चंदा दो – धंधा लो ‘ नीति के तहत भाजपा सरकार बनाती है और अपने सहयोगी संगठन के रूप में ईडी,इनकम टैक्स विभाग को भी छापामार नीति के तरह इस्तेमाल करती है,भाजपा का इससे बड़ा भ्रष्टाचार और जनधन के लूट का दूसरा उदाहरण क्या हो सकता है ?

सरकार को वाकई भ्रष्टाचार को बेनकाब करना है और साहस है तो अपने मंत्रियो,विधायको के संपत्ति और संगठित अपराध की जाँच करा ले तो पता चल जायेगा कि पिछले 9 सालों में कितनी लूट और अपराध हुआ है ? मीड -डे मील से लेकर,नल से जल,सड़क ,अस्पताल, दवाई (कोडिन घोटाला) और मनरेगा तक भ्रष्टाचार में डूबी रही है।यहाँ तक कि जो लोग भगवान श्रीराम के नाम पर चंदा से लेकर जमीन तक अयोध्या को तो वहीं विश्वनाथ कॉरीडोर में बाबा विश्वनाथ से लेकर माँ गंगा के अविरलता-निर्मलता के नाम पर लूट में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को भी नहीं छोड़ा है।

महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहाँ-“ श्री अजय राय जी पर जीन फर्जी मुकदमो की बात भाजपा के मंत्री नेता कर रहे हैं जिनमें अधिकांश कोरोना और प्रतिकार यात्रा के दौरान के है, जहाँ सरकार की मंशा इतनी दूषित है कि प्रतिकार यात्रा में से सभी आरोपियों के नाम निकाल दिया गया लेकिन अभी तक अजय राय जी का नाम नहीं हटाया।
हम जननायक राहुल गाँधी जी के सिपाही है,हम सार्वजनिक जीवन में पूरी तरीके से सुचिता बरतते है, जिस ऐजेंसी से चाहिए हमारी जाँच करा लिजिए मगर शर्त यह है कि उन्हीं ऐजेंसियों से भाजपा सरकार अपने मंत्रियो और विधायको की भी जाँच कराये जो बलात्कार, हत्या से लेकर तमाम संदिग्ध अपराधो में शामिल रहे है।
वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह,जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे,सतनाम सिंह ,अरुण सोनी,मयंक चौबे,अनुपम राय, प्रमोद वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे..!!

Leave a Comment