
माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी द्वारा वर्ष 2026 के आउटगोइंग बैच के विद्यार्थियों के लिए ऑफर लेटर वितरण सह विदाई समारोह का सफल आयोजन विवेकानंद सेमिनार हॉल, चौथा तल, विनायक प्लाजा में किया गया।
यह समारोह 12 मई 2026 को आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया, जिसमें चयनित छात्रों को औपचारिक रूप से ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में डॉ. पंकज राजहंस, Executive Director एवं डॉ. नीरज राजहंस, General Secretary द्वारा विद्यार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में श्री जयमंगल सिंह, Registrar द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने प्लेसमेंट टीम, संकाय सदस्यों एवं आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।
माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण एवं उत्कृष्ट प्लेसमेंट सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।