Nandi News

स्वामी हरसेवानन्द स्कूल में योगाभ्यास से समर कैम्प का शुभारंभ

Share on Social Media

वाराणसी। स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल बनपुरवां रमना, वाराणसी में पाँच दिवसीय समर कैम्प आज सूर्य की पहली किरण के साथ हरितिमायुक्त पर्यावरणिक परिवेश में योगाभ्यास के साथ शुरू हुयी। सूर्य नमस्कार व शारीरिक अभ्यास से मानव शरीर को उत्तम स्वास्थ्य की दिशा में अग्रसर होने हेतु योग और ध्यान की अनेक मुद्राओं के साथ समर कैम्प का शुभारंभ हुआ।

विद्यालय समूह के प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द के दिशा निर्देशन में प्रारंभ समर कैम्प में योग, लेखन, नृत्य, चित्रकला, अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तु बनाना, इत्यादि विधाओं में पाँच दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यशाला में अध्यापकों द्वारा बच्चों को सिद्धहस्त बनाने का कार्य चल रहा है। नृत्य में मंजूलता शर्मा, लेखन में मिर्जा विलायत बख्त, वस्तु निर्माण में अनुराधा दीक्षित, ममता यादव, योगा में नीरज कुमार यादव, चित्रकला में गिरीशचन्द्र अरोड़ा इत्यादि शिक्षकों द्वारा बच्चों के अन्दर छिपी सृजनात्मक क्षमता को निखारा जा रहा हैं। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों को प्रधानाचार्य डा० ए०के० चौबे, छात्रावास अधीक्षक ले० एम०एस० यादव (रि०) ने सम्बोधित किया।

Leave a Comment