Nandi News

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई रवीन्द्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती

Share on Social Media

9 मई 2026

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बंगला विभाग द्वारा विश्वकवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर की 165 वीं जयंती बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। महाविद्यालय की परंपरा के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत कुलगीत एवं मंगलाचरण से हुई।
स्वागत भाषण में प्रोफेसर बिंदु लाहिड़ी ने उपस्थित अध्यापकों एवं छात्राओं का अभिनंदन किया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रोफेसर भावना त्रिवेदी ने अपने संबोधन में रवीन्द्रनाथ ठाकुर के मानवीय मूल्यों एवं विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय समाज एवं संस्कृति में बंगला भाषा तथा बंगाली संस्कृति की प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला।
इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति आरंभ हुई, जिसमें बंगला विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कविता-पाठ, नृत्य, गीत, भाषण, नाटक तथा बेला वादन से महाविद्यालय का संगोष्ठी कक्ष गुंजायमान हो उठा।
विभाग की अध्यापिका डॉ. स्वप्ना बंद्योपाध्याय ने रवीन्द्रनाथ ठाकुर के साहित्य की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए समकालीन समाज में मानवीय मूल्यों की आवश्यकता पर बल दिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुकुमार वर्मन ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. सुनीता, डॉ. बिनीता, डॉ. रविशंकर, डॉ. नीलम, डॉ. अवनीश, शोधार्थी एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन विभाग की शोधार्थी मौसुमी वर्मन ने किया। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

Leave a Comment