
पूर्वांचल रियल एस्टेट एसोसिएशन की एक बैठक बनारस क्लब वाराणसी में संपन्न हुई। बैठक में आगामी जून महीने में एक सेमिनार आयोजन करने पर विचार हुआ महासचिव प्रशांत केजरीवाल ने बताया कि प्रिया द्वारा वन विभाग फायर विभाग एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर इस सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में इस वर्ष 13 से 15 अगस्त 2026 को CREDAI NETCON 26 का आयोजन नीदरलैंड के Amsterdam City में किया जा रहा है उसमें सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। बैठक में संरक्षक आर सी जैन ,अनुज डीडवानिया ,अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार सिन्हा (जीत ),उपाध्यक्ष अनूप दुबे व संतोष राणा,महासचिव प्रशांत केजरीवाल,कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,डिप्टी सेक्रेटरी धीरज अग्रवाल,डायरेक्टर अंबर जैन ,अभिषेक अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार सिंह ,प्रकाश अग्रवाल,राज श्रीवास्तव ,देवेश त्रिपाठी,आशुतोष राय जी ,अनमोल सेठ आदि उपस्थित रहे।