
कार्यक्रम की शुरुआत इकाई के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने की। उन्होंने मजदूरों पर हो रही समस्याओं और उनके जीवन की कठिनाइयों पर सरल शब्दों में अपने विचार रखे। इसके बाद प्रतीक यादव ने भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और संदेश को आसान भाषा में समझाया तथा मधु लिमये जी की समाजवादी सोच पर भी प्रकाश डाला।
रंजना जी ने मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय और उनकी स्थिति पर अपनी बात रखी। मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने मजदूरों के संघर्ष और उनके अधिकारों की लड़ाई पर चर्चा की। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिलसाद अहमद ने मजदूरों की समस्याओं को उनके अनुभवों के माध्यम से समझाया और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने की बात कही।
रिसर्च स्कॉलर सुजीत यादव ने बुद्ध जी और मधु लिमये जी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को साझा किया। विधि संकाय के छात्र अमन मौर्य और प्रवक्ता शिवम ने मजदूरों से जुड़े पेंशन और कानून से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के अंत में इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएँ और पदाधिकारी मौजूद रहे