Nandi News

शंकराचार्य जी पधारे काशी

Share on Social Media

कल करेंगे गौप्रहरी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

वाराणसी,29.4.26

परमाराध्य परमधर्माधिश शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया।शंकराचार्य जी 1 मई तक काशी में ही प्रवास करेंगे एवं 2 मई को गोरखपुर प्रस्थान करेंगे।एवं गोरखपुर से 3 मई को निकलने वाले 81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि कल सायं 4:30बजे से श्रीविद्यामठ में श्रीगुरुकुलम न्यास द्वारा गौ प्रहरी प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विजेताओं को ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के कर कमलों द्वारा गौप्रहरी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Comment