Nandi News

शंकराचार्य जी को मिली अतीक अहमद की तरह मारने की धमकी : संजय पांडेय

Share on Social Media

पिछले कुछ वर्षों से ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज भारत देश में गौ रक्षार्थ “गौ माता – राष्ट्रामाता” अभियान को चला रहे हैं। इस आंदोलन का एक मात्र उद्देश्य भारत से गौ हत्या को बंद कराना है। इसी क्रम में आगामी 03 मई से उत्तर प्रदेश के हर विधान सभा में उनकी गविष्ठी यात्रा होना निश्चित हुआ है।
इस यात्रा के दौरान वह लोगों से गौ रक्षा के लिए अवाज उठाने और हर विधान सभा में रामा गौ धाम के निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे।

यही बात सनातन धर्मविरोधियों को ठीक नहीं लग रही है।
इसलिए उन्हें अनेकों बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। हाल ही में ज्योतिर्मठ के आधिकारिक नंबर 7417417414 पर एक अप्रैल २०२६ को समय १०.२५-१०.३५ के बीच लगातार टेक्स्ट मेसेज आया है। इसके बाद इस नम्बर को जब ब्लॉक कर दिया गया तो वॉइस मेल में ऑडियो संदेश ६ अप्रैल को १.५५ बजे पहला और १.५७ बजे दूसरा आया है।

ऑडियो संदेश आप
सबकी जानकारी के लिए लिखित रूप में यहाँ संलग्न किया जा रहा है-

पहला संदेश
मा… (गाली) को बोलो ये कि उसका टाइम नजदीक आ गया है। मा… कितना टाइम बचे। वो बच ही नहीं पाएगा। उसको खुद जैसे अतीक अहमद को मारा वैसे ही उसको मरना है और बाद में सारा कहानी खत्म। मा… (गाली) को बोलो। इसकी मा का भो (गाली) जहां से आया था वही शांत रह। मा… (गाली) भड़वा जो है ना रेपिस्ट की मा… (गाली) की (गाली) वो रेपिस्ट को बोलो थोड़ा शांत रहे वरना उससे बात कराओ। बात कराओ उस रेपिस्ट से। मा… (गाली) की (गाली) इस दुनिया से उसका टाइम आ गया है अब ज़्यादा दिन नहीं रह सकता वो मा… (गाली)। जहां वो यात्रा कर रहा है वहीं बीच में खत्म हो जाए। कोई भी मार देगा उसको। मेरे जैसे लाखों लोग है उसको मारने के लिए। वो मा… (गाली) बचेगा नहीं। उसको खत्म करना है। अविमुक्तेश्वरानन्द के मा… (गाली) की (गाली) मा… (गाली) रं (गाली) का औलाद। और भो… (गाली) का हमेशा के लिए रेपिस्ट उस मा… (गाली) को कोई सपोर्ट नहीं करेगा यहां। पूरे हिन्दुस्तान में कोई नहीं करेगा। उसका अंत बहुत बुरा है। बहुत नजदीक है।

दूसरा संदेश-
उसको बताओ कुछ समय उसका टाइम है बाद में वो मा… (गाली) खत्म होने वाला है। उसको खत्म करने के लिए बहुत सारे लोग हैं। वो मा… (गाली) गलत कर रहा है। उसकी माँ का भो… (गाली)
बता कराओ न उस मा… (गाली) से। वो सूअर का औलाद छुपा कहाँ हैं?
कब तक छिपेगा मा… (गाली)।
उससे बात कराओ मा… (गाली) से। मा… (गाली) भेस भुसा बदल कर कुछ भी करेगा यहां नहीं चलेगा। मा… (गाली) से बात कराओ। तुरंत। उसका औलाद कहाँ हैं। उसकी माँ का भो… (गाली) वो उसका वो.. उसका बहुत जल्द टिकट आ गया है उसका। वो मा… (गाली) नहीं रह पाएगा। बात कराओ उससे मा… (गाली) से।

इस तरह के अभद्र भाषा के संदेश वॉइस मेल पर लगातार आ रहे हैं।

अब आप लोग विचार कीजिए कि क्या शंकराचार्य जी का गौ रक्षा के लिए आवाज उठाना इतना अधिक अनुचित है? क्या उन्हें अतीक अहमद की तरह जान से मारने की धमकी देना उचित है? कौन है ये लोग? और इन धमकी देने वालों के पीछे कौन सा बल कार्य कर रहा है?

जल्दी ही विधिक कार्यवाही शंकराचार्य जी के विद्वान अधिवक्ता के माध्यम से की जाएगी I

गौमाता मेरे गुरुदेव की रक्षा करे।
संजय पाण्डेय
मीडिया प्रभारी।

Leave a Comment