
आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 को नोएडा में आयोजित स्टीयरिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसका मुख्य एजेंडा चुनाव था। इस चुनाव प्रक्रिया को जिस शालीनता, अनुशासन और आपसी सहयोग के साथ संपन्न कराया गया, उसके लिए सभी सम्मानित सदस्यों का दिल से आभार I
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का चयन हुआ—
अध्यक्ष: अशोक चावला जी (गाजियाबाद)
महामंत्री: अभिलेश वर्मा (वाराणसी)
कोषाध्यक्ष: महेश गुप्ता जी (कानपुर)
मैं, अभिलेश वर्मा (महामंत्री), दिल की गहराइयों से सभी स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों, नोएडा टेंट एसोसिएशन की पूरी टीम (जिन्होंने पिछले दो दिनों से अथक मेहनत कर शानदार व्यवस्था बनाई), तथा हमारे टेंट एवं कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े सभी भाई-बंधुओं का हृदय से धन्यवाद करता हूँ ।
आप सभी ने मुझे पुनः इस योग्य समझा और महामंत्री पद के लिए चुना—यह मेरे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि हम सब मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
अब समय है फिर से एकजुट होने का, संगठन को और मजबूत बनाने का, और आने वाले महाधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने का।
आप सभी का सहयोग, सहभागिता और समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
आइए, मिलकर आगे बढ़ें…
एकता ही हमारी पहचान है, और संगठन ही हमारी शक्ति है।


