Nandi News

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एपेक्स चिकित्सीय शिक्षण संस्थानों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम

Share on Social Media
  • चिकित्सा क्षेत्र में वैज्ञानिक सोच के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल
    विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर “Together for Health: Stand With Science” थीम के अंतर्गत एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की संरक्षता में संचालित एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एपेक्स कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी एवं एपेक्स पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट द्वारा संयुक्त रूप से एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
    जागरूकता सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति गुप्ता द्वारा एपेक्स की निदेशिका डॉ अंकिता पटेल, प्रधानाचार्य प्रो डॉ आर जाहन्सी रानी, उप-प्रधानाचार्य प्रो गीता बाबू, विशिष्ट अतिथियों स्पाइन सर्जन डॉ अमन वर्मा, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ शालिनी एवं फैकल्टी संग दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने अपने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए चिकित्सा में विज्ञान आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की नवीनतम तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
    छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्किट ने स्वास्थ्य जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया। इसके साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं फिजियोथेरेपी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ, जिसमें छात्रों ने “स्वास्थ्य के लिए विज्ञान का महत्व” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रो गौरव एवं मॉडरेशन प्रो. शरथ चंद्रन द्वारा किया गया।
    यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि समाज में चिकित्सा में वैज्ञानिक सोच के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Leave a Comment