Nandi News

‘ब्रेथ ईज़ी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रामनगर’ में अब मैक्स , दिल्ली और एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएँ

Share on Social Media

क्षेत्रीय निवासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के संकल्प के साथ, ब्रेथ ईज़ी हॉस्पिटल, रामनगर ने अपने चिकित्सा पैनल में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को शामिल किया है। अब मरीजों को जटिल बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर दौड़ने की जरूरत नहीं होगी।
मैक्स हॉस्पिटल साकेत, दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. स्वप्निल पाठक चेस्ट एवं क्रिटिकल केयर विशेशज्ञ हैं, अब नियमित रूप से संस्थान में उपलब्ध रहेंगे। वे छाती एवं गंभीर श्वसन रोगों से संबंधित गंभीर बीमारियों का उपचार करेंगे।
• समय: सोमवार से शनिवार (दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक)
• हेल्पलाइन न. 8935001679
एम्स (AIIMS) गोरखपुर की विशेषज्ञ : स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए डॉ. शिवांगी पांडेय अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगी। वे महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और प्रसव संबंधी जटिलताओं के लिए परामर्श उपलब्ध कराएंगी।
• समय: सोमवार, बुधवार और शुक्रवार (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
• हेल्पलाइन न. 7570000243
ब्रेथ ईज़ी हॉस्पिटल के निदेशक एवं वरिश्ठ चेस्ट, टीबी, एलर्जी एवम अस्थमा रोग विशेषज्ञ डॉ एस.के पाठक ने बताया कि, “हमारा लक्ष्य रामनगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के पास ही विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श और आधुनिक चिकित्सा तकनीक उपलब्ध कराना है। डॉ. स्वप्निल पाठक और डॉ. शिवांगी पांडेय जैसे अनुभवी डॉक्टरों के जुड़ने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया अध्याय जुड़ेगा।”
मरीज ऊपर दिए गए समय के अनुसार अस्पताल में संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Leave a Comment