Nandi News

के वी पब्लिक स्कूल, सुसुवाही में अभिभावक-शिक्षक बैठक और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन के अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरित।

Share on Social Media

के वी पब्लिक स्कूल, सुसुवाही, वाराणसी में 30 मार्च 2026 को अभिभावक शिक्षक बैठक और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं को उनके प्रगति पत्रक वितरित किए गए। इस बैठक में विद्यालय के निदेशक डॉ. अजय कुमार पांडेय जी ने कहा, “शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही जीवन की आधारशिला हैं। हमें अपने बच्चों के भविष्य को बनाने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच मजबूत संबंधों की आवश्यकता है।”

इस बैठक के साथ ही नंदन अस्पताल, डॉ. कल्पना सिंह (आईएमएस बीएचयू) के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने अपना निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराया। विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अभिभावकों और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी होते रहेंगे, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद बढ़ सके और छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।

Leave a Comment