
वाराणसी।
नवरात्र के पावन अवसर पर विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बाबा विश्वनाथ एवं माँ जगदम्बा की कृपा, तथा आप सभी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से “वीरांगना-6” बालिका कराटे प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन दिनांक 25 मार्च 2026 (बुधवार) को पाणिनि कन्या महाविद्यालय, महमूरगंज, वाराणसी स्थित शक्तिपीठ परिसर में किया गया । प्रतियोगिता का शुभारंभ यज्ञ-हवन के उपरांत वाराणसी के महापौर श्री अशोक तिवारी जी, विशिष्ट अतिथि व पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, साथ ही कन्या पूजा श्री कुल के पीठाधीश्वर डॉ सचिंद्र नाथ सनातनी जी,श्रीमति मीनू ग्रोवर, डाॅ गिरिजा शंकर प्रसाद,डॉ वी० के० मिश्रा द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में यूको बैंक के कलस्टर हेड श्री नवनीत पराते जी , डाॅ अनिल तिवारी जी जबकि प्रतियोगिता की अध्यक्षता श्रीकुल पीठ के पीठाधीश्वर डा सचिंद्र नाथ जी महाराज ने किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मरक्षा, आत्मविश्वास एवं अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
समापन समारोह में इं० राहुल सिंह (सचिव, संत अतुलानन्द रचना परिषद) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, और डॉ. अजित सैगल व श्री मनीष टंडन विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे, तथा अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नंदिता शास्त्री जी ने की।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं ने अपने आत्मविश्वास एवं आत्मबल के माध्यम से अपने अपने आयु और भार वर्ग में स्वर्ण,रजत व कांस्य पदक प्राप्त कर पाणिनि कन्या महाविद्यालय (क्रिडा़ गुरुकुलम्) 19 स्वर्ण पदक प्राप्त कर विजेता एवं संत अतुलानन्द 12 स्वर्ण पदक प्राप्त कर उप विजेता और पदकों के संख्या के आधार पर 9 एकेडमी तीसरे स्थान पर रही।
