Nandi News

शानदार प्रदर्शन के साथ वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित I

Share on Social Media

घोरावल स्थित स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन बहुत ही भव्यता, गरिमा एवं हर्ष के साथ सकुशल सम्पन्न हुआ। कार्यकम का मंगल शुभारम्भ विद्यालय के आदर्श प्रबन्धक आदरणीय प्रकाशध्यानानन्द जी ने पूज्य स्वामी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार श्रीवास्तव ने प्रबन्धक एवं अभिभावकों का स्वागत अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी शब्दों को प्रस्तुत कर किया तथा अपने उद्धोधन में विद्यार्थियों को सतत् परिश्रम, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के अनुसरण की प्रेरणा भी दी।

समारोह के अगली कड़ी में परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबन्धक ने प्रमाण पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा अपने आर्शीवचन में विद्यार्थियों को आत्मगौरव, सतत् अध्ययन एवं मेहनत कर जीवन में सफलता की ऊँचाइयों को छूने की बात कही। कार्यकम में सम्मानित होने वाले मेधावी छात्रों में अदिती (पीजी) प्रथम रैंक, अर्थव सिंह (1) प्रथम रैंक, कुशाग्र चौबे (2) प्रथम रैंक, वैभव रंजन सिंह (4) प्रथन रैंक, शिवांश सिंह (5) प्रथम रैंक, रिषी पाण्डे (9) प्रथम रैंक, आयु पटेल (3) प्रथम रैंक, श्रेयांश द्विवेदी (6) प्रथम रैंक, आराध्या चौबे (7) प्रथम रैंक, प्रीशा मौर्या (8) प्रथम रैंक, अभि कुमारी (पीजी) द्वितीय रैंक, दीपांशी त्रिपाठी (एलकेजी) द्वितीय रैंक, प्रखर सिंह (एलकेजी) द्वित्तीय रैंक, आकांक्षा मौर्या (9) द्वितीय रैंक, आराध्या (6) तृतीय रैंक, नमन मिश्रा (5) तृतीय रैक, युवराज (1) तृतीय रैंक, अदिती (7) तृतीय रैंक, आयुष शुक्ला (9) तृतीय रैंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

कार्यकम का संचालन शिक्षक आकाश सोनी, तथा धन्यवाद ज्ञापन मोती लाल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक उमेश जायसवाल, किरन मौर्या, राकेश जायसवाल, प्रशान्त दुबे, शालिनी श्रीवास्तव, ज्योती चतुर्वेदी, प्रज्ञा पाण्डे, रोशनी नागर, विनय श्रीवास्तव, अंशु पाण्डे, शिखा चौबे इत्यादी मौजूद रहे।

Leave a Comment