Nandi News

यूपी कॉलेज भोजूबीर के कैंपस में छात्र की दिनदहाडे कई राउंड गोली मार कर हत्या।

Share on Social Media

वाराणसी 20 मार्च 2026

आज यूपी वाराणसी के भोजूबीर स्थित यूपी कॉलेज से एक सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है I
कॉलेज के हॉस्टल में बीएससी के छात्र 23 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह,सूर्या को दिन दहाड़े कई राउंड गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल छात्र को BHU ट्रामा सेन्टर लेकर जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना के तुरन्त बाद कॉलेज परिसर में तनाव एवं हड़कंप की स्थिति है। गुस्साये छात्रों ने मार्केट को बंद कराया।
यूपी कॉलेज की प्राक्टोरियल, सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न उठाते हुए मृतक छात्र के मित्रों में भारी दुःख एवं रोष व्याप्त है ।
यूपी कॉलेज के मुख्य द्वार पर भारी सुरक्षा बल तैनात है। बताया जा रहा है कि कॉलेज का ही एक छात्र मंजीत ने प्रिंसिपल की उपस्थिति में इस दुस्साहस पूर्ण घटना को अंजाम दिया। कॉलेज कैम्पस में पुलिसकर्मियों एवं सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है जिससे इस तनावपूर्ण माहौल में किसी अन्य वारदात से बचा जा सके।आरोपी छात्र गोली मारने के बाद से ही फरार है,उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Comment