
वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोहI
परम्परा एवं रीति के अनुसार इस वर्ष भी स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल शाखा जगतगंज वाराणसी में वार्षिक परीक्षा एवं प्रगति वितरण समारोह दिनांक 19 मार्च 2026 को विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया । इस समारोह में विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रकाशध्यानानन्द जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रचना अग्रवाल के द्वारा किए गए अथक परिश्रम एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उन्हें गौरवान्वित किया गया ।
विद्यालय सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा। विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं के नाम अग्रलिखित है – कक्षा एल.के.जी से 7 तक की कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में क्रमशः शिवाय यादव 100 प्रतिशत ( कक्षा. एल.के. जी), प्रथम स्थान अस्मिता यादव 99.88 प्रतिशत ( यू. के.जी) , द्वितीय स्थान , अनिका यादव 99.63 प्रतिशत (कक्षा – एल. के.जी) , तृतीय स्थान , अर्चिता यादव 99.63 प्रतिशत (कच्छा – एल. के. जी) ,तृतीय स्थान वर्तिका गुप्ता 98.64 प्रतिशत ( कक्षा -5) , चतुर्थ स्थान तथा अर्सिता सिंह 97.19 प्रतिशत (कक्षा – 7) पाचवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा परिवार को गौरवान्वित किया।
इसी क्रम में कक्षा -8 में आदित्य मिश्रा 94.19 प्रतिशत ( प्रथम स्थान) , कक्षा -9 में अंजिका पटेल 92.50 प्रतिशत (द्वितीय स्थान) तथा कक्षा 11 में वाणिज्य वर्ग में कृष्णा यादव ने 75.33 प्रतिशत (तृतीय ) और कक्षा -11 में विज्ञान वर्ग में कनिष्क सिंह 70.33 प्रतिशत (चतुर्थ) स्थान प्राप्त किया ।
उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्या ने समस्त विद्यालय को शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले एवं उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को बधाई देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभाशीर्वाद दिया।
