Nandi News

केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा, वाराणसी द्वारा 17 मार्च 2026 को सायंकाल शृंगेरी मठ महमूरगंज में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन ।

Share on Social Media

केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा, वाराणसी द्वारा 17 मार्च 2026 को सायंकाल शृंगेरी मठ महमूरगंज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई I
कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में डॉ. राजेश मिश्रा पूर्व सांसद, मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्र (दयालु) एवं विश्ष्टि अतिथि अशोक कुमार तिवारी,महापौर-वाराणसी रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से होली त्योहार की महत्ता पर प्रकाश डाला गया एवं विप्रजनों की एकता एवं मजबूत संगठन पर बल दिया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में महापौर,वाराणसी-अशोक तिवारी जी ने समस्त ब्राह्मणों को एक संगठन के बैनर के तहत कार्य करने की जरूरत पर जोर दिया एवं कहा कि सामर्थ्यवान ब्राह्मणों को अवश्य गरीब ब्राह्मणों के हित मे अपना योगदान देना चाहिए जैसे कि यथासंभव गरीब ब्राह्मणों के बच्चों की शिक्षा एवं कन्याओं के विवाह हेतु धन की व्यवस्था। इस कार्य में समस्त ब्राह्मणों को अपना अंशदान देकर इस पुनीत कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस तरह से न केवल उनकी मदद हो पायेगी बल्कि ब्राह्मण एकता को भी बल मिलेगा।
डॉ. वैभव ने आज के कार्यक्रम में कम उपस्थिति को लेकर अपनी चिन्ता व्यक्त की एवं आज की पीढ़ी के नवयुवकों को ब्राह्मण हित में संगठन को मजबूत करने के लिये आगे आने को कहा।
डॉ. श्रीमती वीना अग्निहोत्री ने संरक्षिका के रूप में अपना वक्तव्य दिया।राकेश चौबे एवं साथियों द्वारा भजन की प्रस्तुति की उपस्थित जनों ने सराहना की।
सतीश चंद्र मिश्रा द्वारा ब्राह्मण संगठन हित हेतु किये गये कार्यों एवं इतिहास पर प्रकाश डाला गया।फूलों की होली,ठंडाई के सेवन एवं ब्राह्मण संगठन की मजबूती के आह्वान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मंच का संचालन पवन शुक्ला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री सतीश चंद्र मिश्र,डॉ. नागेन्द्रद्विवेदी, चिन्तामणि गणेश मंदिर के महंत चेल्ला सुब्बा राव, पूर्व एमएलसी मणिशंकर पांडेय,डॉ विभा मिश्रा,पंडित दिवाकर द्विवेदी,पंडित हर प्रसाद द्विवेदी,पंडित सन्त कुमार तिवारी,डॉ कंचन द्विवेदी, श्रीराम द्विवेदी सहित शहर के तमाम आदरणीय विप्रजनों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment