हर वर्ष की भांति सनबीम शिक्षण समूह के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शनI
सनबीम शिक्षण समूह में अव्वल छात्र-छात्राएं
सनबीम भगवानपुर की वैष्णवी पांडेय, तान्या सिंह एवं सनबीम वरूणा के रुद्रांश प्रताप सिंह ने 98.6 % अंक प्राप्त करके सनबीम शिक्षण समूह में टॉप किया I प्रेम कुमार पांडेय-सनबीम लहरतारा, प्रांजल चतुर्वेदी एवं तनीषा धर्मा-सनबीम वरूणा 98.4 % अंक प्राप्त करके सनबीम शिक्षण समूह में दूसरे स्थान पर रहे l सनबीम वरूणा के सुचिता देबनाथ, शिवम् यादव, एंजेल यादव एवं सनबीम लहरतारा की अंशिका सिंह 98% अंक प्राप्त करके सनबीम शिक्षण समूह में तीसरे स्थान पर रहे l
सनबीम षिक्षण समूह का परीक्षाफलः विद्यालयवार एवरेज (औसत)
सनबीम वरुणा – 86.92%
सनबीम लहरतारा – 86.80%
सनबीम भगवानपुर – 85%
सनबीम सारनाथ – 82.68%
सनबीम सनसिटी – 80%
सनबीम सारनाथ, वरूणा, भगवानपुर, सनसिटी और लहरतारा में मनाया गया उपलब्धि का जश्न। इस वर्ष विशेष रूप से सनबीम छात्रावासों के बच्चों ने कायम किये सफलता के नये रिकार्ड।
वाराणसी 15 अप्रैल। सी०बी०एस०ई० की कक्षा 10 की परीक्षा में पिछले वर्षों की सर्वश्रेष्ठता को कायम रखते हुए इस वर्ष भी छात्रों ने कीर्तिमान कायम किया। सनबीम समूह के सभी विद्यालयों में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सनबीम विद्यालय भगवानपुर, लहरतारा, सारनाथ, वरुणा एवं सनसिटी के मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी अपनी योग्यता का परिचय देते हुए परीक्षा में सफलता प्राप्त की। ज्ञातव्य है कि इस वर्ष सनबीम समूह के कुल 1283 छात्र छात्राएँ सी०बी०एस०ई० की 10वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। सभी को वर्ष पर्यन्त की की गयी मेहनत, समर्पण और अपनी अपनी योग्यता पर भरोसा था और बेहतरीन परिणामों की अपेक्षा थी। अंतः मई माह में परिणामों की घोषणा के पश्चात अपेक्षानुसार प्रदर्शन की सूचना ने हर तरफ हर्ष की लहर दौड़ा दी।
सनबीम भगवानपुर –

वैष्णवी पांडेय, तान्या सिंह – 98.6 %, अरिहंत श्रीवास्तव, अद्विका ठाकुर – 97.6%, सौरभ मिश्रा, अभिजय सिंह, एंजेल पॉल -97.4%
परीक्षा में सम्मिलित कुल विद्यार्थियों की संख्या – 401
विद्यालय का कुल औसत – 85
विद्यालय का सवार्धिक प्राप्तांक – 98.6
95% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 53
90% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 148
विषयवार 100% अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 26
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या – 401
सनबीम लहरतारा

प्रेम कुमार पांडेय – 98.40,अंशिका सिंह -98%,आद्रिका गुप्ता, साक्षी शुक्ला, शौर्य सिंह – 97.6%
परीक्षा में सम्मिलित कुल विद्यार्थियों की संख्या – 258
विद्यालय का कुल औसत – 86.8
विद्यालय का सवार्धिक प्राप्तांक – 98.4
95% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 43
90% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 75
विषयवार 100% अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 21
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या – 255
सनबीम सारनाथ

इशिका सोनकर – 96.6 %, निष्ठां शर्मा – 95.8%, प्रांजल सिंह – 95%
परीक्षा में सम्मिलित कुल विद्यार्थियों की संख्या – 59
विद्यालय का कुल औसत – 82.68
विद्यालय का सवार्धिक प्राप्तांक – 96.6
90% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 18
95% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 3
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या – 57
सनबीम वरूणा

रुद्रांश प्रताप सिंह – 98.6 %, प्रांजल चतुर्वेदी, तनीषा धर्मा – 98.4%
शिवम् यादव, सुचिता देबनाथ, एंजेल यादव -98 %
परीक्षा में सम्मिलित कुल विद्यार्थियों की संख्या – 310
विद्यालय का कुल ओसत – 86.92
विद्यालय का सवार्धिक प्राप्तांक – 98.6
95% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 42
90% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 144
विषयवार 100% अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 41
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या – 310
सनबीम सनसिटी

मान्या सिंह, अदिति सिंह, नमन सिंह पटेल – 97%, अंकित कुमार अग्रवाल – 96%, मोहम्मद साकिब – 95.4
परीक्षा में सम्मिलित कुल विद्यार्थियों की संख्या – 255
विद्यालय का कुल ओसत – 80
विद्यालय का सवार्धिक प्राप्तांक – 97
95% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 8
90% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 47
विषयवार 100% अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या – 6
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या – 243
प्रेस को परीक्षा परिणामों की विस्तृत जानकारी देते हुए सनबीम निदेशक मण्डल, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पदाधिकारियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले इन सभी मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबन्धन की ओर से सम्मानित करने की घोषणा की। सी०बी०एस०ई० परीक्षा में निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन करके विद्यालय का कीर्तिमान बनाये रखने के लिए सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ दीपक मधोक, उपाध्यक्ष श्रीमती भारती मधोक, निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन, सहनिदेशिका श्रीमती प्रतिमा गुप्ता, मानद निदेशक श्री हर्ष मधोक, डीन एकेडेमिक्स एवं इनोवेशन श्री आदित्य चौधरी, सी.ओ.ओ. श्री संदीप मुखर्जी, सी.ओ.ओ. श्री आशीष राय के साथ ही श्रीमती मोसमी भट्टाचार्य, प्रधानाचार्या सनबीम भगवानपुर, श्रीमती परवीन कैसर, प्रधानाचार्या सनबीम लहरतारा, डॉ अनुपमा मिश्रा, प्रधानाचार्या, सनबीम वरुणा, श्रीमती अर्चना सिंह प्रधानाचार्या. सनबीम सनसिटी एवं श्रीमती तनुजा सिंह प्रधानाचार्या सनबीम सारनाथ ने छात्र छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए आशा जताई कि आगामी सत्रों में भी सनबीम विद्यालय का ऐसा ही श्रेष्ठ प्रदर्शन बरकरार रहेगा।