
बी• एन एस स्कूल,कुरसातो-चौखण्डी रेलवे स्टेशन वाराणसी के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। दसवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा जिसमें आदर्श सिंह ने 97.2% अंक के साथ प्रथम स्थान, चिन्मय मौर्या ने 96.6% अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा अभिषेक सिंह ने 92% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आदर्श सिंह ने अंग्रेजी में 98 अंक, गणित (041) में 93 अंक, विज्ञान में 98 अंक एवं सूचना प्रौद्योगिकी में 100 अंक, चिन्मय मौर्या ने हिन्दी में 98 अंक, सामाजिक विज्ञान में 98 अंक तथा कला में 100 अंक, अभिषेक सिंह ने विज्ञान में 98 अंक, अंशिका सिंह ने गणित (241) में 88 अंक, आरूषि त्रिपाठी ने शारीरिक गतिविधि प्रशिक्षक में 100 अंक, रोहित यादव ने हिंदुस्तानी संगीत गायन में 96 अंक, प्रियांशु मौया ने हिंदुस्तानी संगीत वादन में 95 अंक, अरून कुमार एवं मिनाक्षी ने कला में 100 अंक प्राप्त कर विषय वार टॉपर होने का गौरव प्राप्त किए।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक श्री संदीप सिंह तथा प्रधानाचार्य डॉ० त्रिभुवन पाण्डेय एवं उप-प्रधानाचार्य डॉ० महीश त्रिपाठी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की I