
वार
ाणसी, 24 अक्टूबर 2026। माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के बड़ागांव, मलदहिया, संकटमोचन एवं केराकत कैंपस के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में आयोजित कॉलेज इंडक्शन मीट 2026 एवं फ्रेशर्स पार्टी 2026 का शनिवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण समापन हुआ। सुबह से शाम तक चले इस कार्यक्रम में शिक्षा, प्रेरणा, संस्कृति, मनोरंजन और युवा प्रतिभाओं का शानदार संगम देखने को मिला।
इंडक्शन मीट: प्रेरणा, मार्गदर्शन और उत्कृष्टता का संगम
कार्यक्रम का शुभारंभ अम्मेरा एवं फरहीन की प्रभावशाली एंकरिंग के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के पश्चात मुख्य अतिथि
प्रो. एच. पी. माथुर, प्रोफेसर (सेवानिवृत्त), प्रबंधन अध्ययन संकाय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय; डॉ. अमित गौतम, प्रोफेसर, प्रबंधन अध्ययन संस्थान, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय तथा डॉ. श्वेता चौहान, सहायक प्रोफेसर, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, देहरादून उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों का बुके एवं अंगवस्त्रम से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ‘दुर्गा माता की शक्ति’ पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। माइक्रोटेक के कार्यकारी निदेशक डॉ. पंकज राजहंस ने संस्थान की गौरवपूर्ण शैक्षणिक यात्रा एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, कौशल विकास और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधनों में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
इसके उपरांत शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
फ्रेशर्स पार्टी में दिखी युवा प्रतिभाओं की रंगारंग झलक
इंडक्शन मीट के पश्चात दोपहर 1:30 बजे से फ्रेशर्स पार्का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर्स स्वैग शो से हुई, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।
कार्यक्रम में धुरंधर पश्चिमी नृत्य, गुजराती नृत्य, महाभारत थीम पर आधारित प्रस्तुति, गायन, कॉमेडी डांस एक्ट, हरियाणवी एवं पश्चिमी फ्यूजन डांस सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके साथ ही फ्रेशर्स टैलेंट राउंड एवं क्यूए राउंड में नवागंतुक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
शाम 5:30 बजे आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मिस्टर एवं मिस फ्रेशर (मलदहिया, संकटमोचन एवं केराकत), बेस्ट एटायर, बेस्ट वॉक, बेस्ट डांस एवं अन्य विशेष खिताबों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई पहचान मिली।
26 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा और युवाओं के भविष्य निर्माण की प्रतिबद्धता
माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस पिछले 26 वर्षों से BCA, BBA, MBA सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के माध्यम से हजारों युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर करियर के अवसर प्रदान कर रहा है। संस्थान AKTU, MGKVP एवं VBSPU से संबद्ध पाठ्यक्रमों के साथ-साथ IIT पटना एवं IIIT रांची के हाइब्रिड शैक्षणिक कार्यक्रमों से भी जुड़ा हुआ है।
संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के स्किल डेवलपमेंट, इंडस्ट्री एक्सपोजर, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित न रखते हुए उन्हें रोजगारपरक कौशल एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं भव्य समापन पर डॉ. नीरज राजहंस ने सभी सम्मानित अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त स्टाफ सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें संस्थान की संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
माइक्रोटेक कॉलेज इंडक्शन मीट एवं फ्रेशर्स पार्टी 2026 ने नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए नए शैक्षणिक सत्र की एक प्रेरणादायक और यादगार शुरुआत के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी।
इस अवसर पर एलुमनी मीट (पूर्व छात्र मिलन समारोह) का भी आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के पूर्व छात्रों, विशेष रूप से अंकित सिंह, आकाश कुमार बरनवाल, नवीन सिंह, वैभव अग्रवाल और दिव्या श्रीवास्तव ने सहभागिता की और संस्थान की निरंतर प्रगति एवं उपलब्धियों के साक्षी बने।
