Nandi News

बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, पड़ाव, वाराणसी में ‘‘अलंकरण समारोह’’ का गरिमामय आयोजन किया गया।

Share on Social Media


आज दिनांक 25-07-2026 को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, पड़ाव, वाराणसी में ‘‘अलंकरण समारोह’’ का गरिमामय आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि श्री संजय मिश्रा, थानाध्यक्ष, रामनगर, वाराणसी तथा विशिष्ट अतिथि श्री विमल कान्त मिश्र, थानाध्यक्ष, आदमपुर, वाराणसी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विद्यालय के सचिव महोदय एवं विद्यालय के प्रधानाचार्या द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं शैसे प्रदान कर उन्हें पदों की शपथ दिलाई गई।
चुने गये विद्यार्थी पदाधिकारियों में हेड ब्वॉय आशीष यादव, हेड गर्ल एंजल केशरी, वॉयस हेड ब्वॉय यश जसमतिया व वॉयस हेड गर्ल जोया अनवर रहे। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भी प्रतीक है और अपराध जगत की जानकारी देते हुए उसके रोकथाम पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के सचिव महोदय ने भी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह समारोह प्रतिभाओं के सम्मान और उनके उत्साहवर्द्धन का महत्वपूर्ण अवसर है। विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment