Nandi News

प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्राप्त करने पर योगाचार्या अंजना त्रिपाठी को शंकराचार्य जी ने किया सम्मानित

Share on Social Media

वाराणसी,26.10.26

दिल्ली में कंस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया में आयोजित योग शक्ति महोत्सव 2026 में श्री बी.के.एस. अयंगर योगश्री अवॉर्ड सम्मान प्राप्त करने एवं उत्तर प्रदेश का मात्र योगाचार्या अंजना त्रिपाठी द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाने पर उनको गेस्ट ऑफ ऑनर का भी सम्मान ग्रहण करने के उपरांत काशी लौटने पर उनको परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य जी महाराज ने अंगवस्त्रम,रुद्राक्ष माला एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया।काशी के धरती से योग को विश्व पटल पर ले जाने वाली ख्यातिलब्ध योगाचार्या योगरत्न,मिसेज योगिनी ऑफ इंडिया,स्वामी विवेकानंद योग आइकॉनिक अवार्ड सहित अनेकों पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त करने से प्रसन्न अंजना त्रिपाठी ने कहा कि पूज्यपाद शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त होने से हमारे आत्मविश्वास में नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।जीवन में आगे बढ़ने एवं योग के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित स्थापित करने में शंकराचार्य जी का आशीर्वाद सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर शंकराचार्य जी ने कहा कि वैदिक परम्परा एवं भारतीय संस्कृति में सदैव से मातृशक्ति का आपार आदर रहा है।तथा अपनी प्रतिभा के बल पर किसी भी क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाली मातृशक्ति का आदर करना हम सभी का दायित्व है।

साथ ही इस अवसर पर साध्वी पूर्णाम्बा दीदी जी,ब्रम्हचारी परमात्मानंद जी,स्वामी निधिरव्यानंद जी,उपेंद्र द्विवेदी जी सहित भारी संख्या में संत ब भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Comment