Nandi News

पंजाब नैशनल बैंक के दो दिवसीय अंचल स्तरीय खेल उत्सव का भव्य शुभारंभ

Share on Social Media

वाराणसी, 24 अक्टूबर 2026। पंजाब नैशनल बैंक, अंचल कार्यालय, वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘पीएनबी खेल उत्सव–2026’ का आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एम्फीथिएटर एवं इनडोर स्टेडियम में उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पंजाब नैशनल बैंक के उप अंचल प्रबंधक श्री हरविंदर सिंह रंधावा ने रिबन काटकर किया।

इस दो दिवसीय खेल उत्सव के अंतर्गत एथलेटिक्स, विभिन्न इनडोर खेलों, क्रिकेट एवं फुटबॉल की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में बैंक के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं तथा अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक दक्षता एवं टीम भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं।

खेल उत्सव का मुख्य उद्देश्य बैंक कर्मियों के बीच खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आपसी सहयोग, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करना है।

इस अवसर पर उप अंचल प्रबंधक श्री रंधावा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक ऊर्जा के स्रोत हैं, बल्कि ये अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और टीम भावना के विकास में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

दो दिवसीय इस आयोजन के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेल उत्सव का समापन 25 अक्टूबर 2026 को होगा।

Leave a Comment