
दिनांक 15 अगस्त, 2026 को बी. एन. एस. स्कूल कुरसातो, चौखण्डी के प्रांगण में राष्ट्र का “80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह” मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री संदीप सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ त्रिभुवन पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। उन्होंने देश के शहीदों एवं महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य महोदय ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के बच्चे ही देश के भविष्य के कर्णधार हैं। उन्होंने अच्छी शिक्षा हेतु विद्यालय के शिक्षकों को भी प्रोत्साहित किया। तथा समस्त छात्र-छात्राओं अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति एवं नैतिक शिक्षा पर विशेष बल देने को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ अनुशासन, कर्त्तव्यपरायणता एवं देश सेवा करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में ही छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस पर गायन ‘स्वागत गीत’ एवं नृत्य ‘देवा श्री गणेशा’ प्रस्तुत करके दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने ‘सरस्वती वंदना’, ‘Welcome Song’, ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’, ‘जलवा जलवा’, ‘दिल दिया है’, ‘Pranavalyas’ ‘एक राधा एक मीरा’, ‘Pyramid’, कन्धों से मिलते’, ‘दिल है हिन्दुस्तानी’, ‘जय जवान जय किसान’ एवं ‘सुनो गौर से’ जैसे मनोहारी (गायन, वादन एवं नृत्य) प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का निर्देशन विद्यालय की नृत्य शिक्षिका सुश्री तनु पाण्डेय, संगीत शिक्षिका सुश्री पलक पाठक तथा तबला शिक्षक आशुतोष मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री संत कुमार सिंह ने किया।
