
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन महोदया द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 23.06.2026 को थाना जंसा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर परमंदापुर स्थित फौजी तालाब के पास से अभियुक्त रविशंकर पटेल पुत्र वीरेन्द्र पटेल, निवासी ग्राम अमवा कला, पोस्ट अमवा खुर्द, थाना चौरी, जनपद भदोही, उम्र लगभग 29 वर्ष को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ एवं अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की कुल 03 अदद मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस संबंध में थाना जंसा पर मु0अ0सं0-122/2026 धारा 317(2), 317(5) एवं 2(30) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त रविशंकर पटेल ने बताया कि वह विभिन्न स्थानों, विशेषकर शादी समारोहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेच देता था। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल संख्याUP65CJ1763 (हीरो सुपर स्प्लेंडर) को उसने फरवरी माह में कैथोली, बाबतपुर क्षेत्र से चोरी किया था।
इसके अतिरिक्त अभियुक्त ने बताया कि मोटरसाइकिल संख्या UP65DZ6552 (स्प्लेंडर प्लस) को उसने मझगवां कला, कपसेठी क्षेत्र से चोरी किया था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि तीसरी बिना नम्बर प्लेट की हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को उसने वाराणसी शहर क्षेत्र से चोरी किया था तथा दोनों मोटरसाइकिलों को देवता तालाब (संजोई) के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा था,
जिन्हें बाद में बेचने की योजना थी। अभियुक्त की निशानदेही पर उक्त दोनों मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद वाहनों के संबंध में आवश्यक सत्यापन एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।