
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनौधर गांव में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया भरत यादव के घर में रखा घरेलू गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया ,धमाका इतना जोरदार था कि लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए एवं पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई I ब्लास्ट से कमरे का टीन शेड भी उड़ गया एवं दीवारों में दरारें पड़ गई I बताया जाता है की गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण उक्त दुर्घटना हुई I दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मायके से घर आ रही भरत यादव के भाई की पत्नी गांव के समीप ही सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई I