
वाराणसी, 29 अक्टूबर 2026:
नगवा, लंका स्थित इंटरनेशनल हिंदू स्कूल के लिए गर्व का क्षण। विद्यालय के कक्षा नौवीं के छात्र पार्थ तिवारी और छात्रा अर्नवी शर्मा ने संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर में दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) -जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय और वाराणसी का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में जनपद के 60 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था। प्रथम स्थान प्राप्त किये छात्र पार्थ तिवारी एवं अर्नवी शर्मा ने एक्वा हार्वेस्ट एआई शीर्षक पर आधारित वाटर सस्टेनेबिलिटी विषय पर बनाये अपने प्रोजेक्ट जिसके लिए उन्हें प्रथन स्थान मिला है

पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष डॉ सुमन कुमार मिश्र ने अमेरिका से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बताया कि हमारा विद्यालय छात्रों में वैज्ञानिक और तकनीकी सोच विकसित करने हेतु लगातार प्रयासरत रहता है। उन्होंने प्रथम स्थान अर्जित किए छात्रों पार्थ तिवारी व अर्नवी शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि ये छात्र अन्य छात्रों के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। उन्होंने उनके प्रशिक्षक विज्ञान शिक्षिका वाणी याग्निक को भी इस उपलब्धि पर बधाई दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक संध्या मिश्रा, प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी, शैक्षणिक सलाहकार जयंती सामंत, उप प्रधानाचार्य गणेश शंकर चतुर्वेदी, हेड मिस्ट्रस अनुपम श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
