

वाराणसी। काशी के अस्सी घाट पर इंडो-कोरियन फ्यूजन कैफे ‘सियोल चॉपस्टिक्स कंपनी’ (Seoul Chopsticks Co.) का भव्य उद्घाटन सोमवार को संपन्न हुआ। इस कैफे में लोगों को कोरियन, जापानी और चाइनीज व्यंजनों का स्वाद एक ही छत के नीचे मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु गुरु’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं गाजीपुर के पूर्व विधायक भोनू राम सोनकर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कैफे के संचालक यशराज वर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य काशीवासियों और यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को कोरियन, जापानी और चाइनीज व्यंजनों का नया अनुभव उपलब्ध कराना है। कैफे में इंडो-कोरियन फ्यूजन के साथ अंतरराष्ट्रीय स्वाद का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश स्वर्णकार और यशराज वर्मा के साथ राजू वर्मा, अनिल वर्मा और मनोज स्वर्णकार ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।