Nandi News

BNS इंग्लिश स्कूल, नरियां, वाराणसी में एक ‘समर पूल पार्टी’ का भव्य आयोजन किया गया।

Share on Social Media

BNS इंग्लिश स्कूल, नरियां, वाराणसी में एक ‘समर पूल पार्टी’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा-1 (पहली) तक के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन और आयोजन निदेशक श्री संदीप सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस विशेष कार्यक्रम के साथ-साथ कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा पाँचवीं तक के सभी बच्चों के लिए स्वादिष्ट अल्पाहार की भी उचित व्यवस्था की गई थी। चिलचिलाती गर्मी के बीच बच्चों ने इस पूल पार्टी का भरपूर आनंद उठाया।

Leave a Comment