Nandi News

मोहनलाल सन्स ने बनारस में खोला अपना 40वां और सबसे बड़ा स्टोर

Share on Social Media

बनारस, 22 नवंबर 2026: भारत के सबसे पुराने रिटेल ब्रांड्स में शामिल मोहनलाल सन्स ने आज बनारस में अपने 40वें स्टोर और देश के सबसे बड़े स्टोर का भव्य शुभारंभ किया। 1881 में स्थापित इस ब्रांड ने अपनी 145 वर्षों की विरासत को भारत की समृद्ध हथकरघा और सांस्कृतिक नगरी बनारस में एक नए आयाम के साथ प्रस्तुत किया है।

शादी और उत्सवों के सीजन को ध्यान में रखते हुए स्टोर में पुरुषों के परिधानों की व्यापक रेंज उपलब्ध कराई गई है। इसमें टक्सीडो, बंदगला, जोधपुरी जैकेट, शेरवानी, सूट, प्रीमियम शर्ट्स, ट्राउजर्स, बच्चों के परिधान और विशेष एक्सेसरीज शामिल हैं।

यह स्टोर शादी और उत्सवों के लिए पुरुषों के परिधानों का संपूर्ण अनुभव प्रदान करता है। शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों को प्रत्येक खरीदारी पर विशेष प्रीमियम उपहार भी दिए गए, जिससे बनारस के ग्राहकों के लिए यह लॉन्च और भी खास बन गया।

Leave a Comment