
वाराणसी, 18 नवम्बर 2026- सनबीम स्कूल वरुणा ने आज अत्यंत गर्व, उत्साह और उमंग के साथ अपने तीसरे संस्करण TEDx कार्यक्रम – TEDx सनबीम वरुणा यूथ 3.0 का सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह ऐतिहासिक आयोजन विद्यार्थियों, शिक्षकों और समुदाय के लिए प्रेरणा, नवाचार और रचनात्मक सोच का नया द्वार साबित हुआ। इस वर्ष का थीम ‘दी अनसीन- स्टोरीज़ बियाण्ड व्हाट आईज कैन सी’ यह विषय उन अनकही कहानियों, छिपी भावनाओं, अनसुनी आवाजों और असाधारण दृष्टिकोणों को अभिव्यक्त करता है, जो अक्सर हमारी आँखों से ओझल रह जाते हैं। यह युवाओं को बाहरी रूप और सतही धारणाओं से परे जाकर सोचने, स्थापित मान्यताओं को चुनौती देने तथा जीवन को आकार देने वाली उन प्रभावशाली कहानियों को पहचानने और सामने लाने के लिए प्रेरित करता है, जो अक्सर अनकही और अनदेखी रह जाती हैं।
कार्यक्रम में सनबीम समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक तथा निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके सशक्त मार्गदर्शन, समर्थन और प्रेरणा ने इस TEDx आयोजन को एक भव्य और प्रभावशाली रूप प्रदान किया।
प्रमुख वक्ता-
TEDx सनबीम वरुणा यूथ के दूसरे संस्करण में निम्नलिखित छः प्रतिष्ठित वक्ताओं ने अपने विचारों, अनुभवों और प्रेरक दृष्टिकोण से मंच को समृद्ध किया-
* सुश्री ऋतु के. सिंह – कैप्टन (सेवानिवृत्त) भारतीय सेना
* सुश्री दिषा श्रीवास्तव – उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM), UPPCS रैंक-21, लोक सेवक
* श्री सैयम मजूमदर – वन्यजीव बचावकर्ता और पर्वतारोही
* श्री तौसीफ खान – एकेडमिक हेड, एडटेक इनोवेटर
* श्री आयुष कुमार – छात्र
* सुश्री आर्या झा – जनसंपर्क रणनीतिकार, G20 अध्यक्षता के लिए अंतर्राष्ट्रीय युवा नेता एवं निदेशिका- डेसिनोवा PR
इन सभी वक्ताओं ने ‘दी अनसीन- स्टोरीज़ बियाण्ड व्हाट आईज कैन सी’ थीम को अपने अनुभवों और जीवन मूल्यों के माध्यम से नई गहराई और अर्थ प्रदान किया। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को सोचने, सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में सनबीम स्कूल वरुणा की प्रधानाचार्या डॉ0 अनुपमा मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
TEDx सनबीम वरुणा यूथ 2026, सनबीम स्कूल वरुणा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। यह आयोजन विद्यालय की उस विचारधारा को और सुदृढ़ करता है जिसमें नवाचार, नेतृत्व और वैश्विक दृष्टिकोण के साथ विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार किया जाता है।