
दिनांक: 17 नवंबर 2026
स्थान: वाराणसी
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, यूजीसी के निर्णयों के रोलबैक और पेपर लीक रोकने हेतु सर्वजन सनातन पार्टी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया ज्ञापन
वाराणसी। आज गोपाष्टमी के पावन पर्व पर सर्वजन सनातन पार्टी के पूर्वांचल प्रभारी डॉ. शशिकांत यादव के नेतृत्व में एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने दोपहर 3:00 बजे वाराणसी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।
इस प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता रमेश उपाध्याय ,अधिवक्ता पंकज यादव समाजसेवी व बीएचयू छात्र नेता सौरभ यादव,बीएचयू छात्र नेता अमित जायसवाल , छात्र नेता आदित्य दुबे , राहुल द्विवेदी तथा बनारस के प्रतिष्ठित प्रोफेसर गण सहित अन्य प्रबुद्ध नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
ज्ञापन के माध्यम से जनहित, सनातन संस्कृति के संरक्षण और छात्रों के भविष्य से जुड़े निम्नलिखित तीन प्रमुख विषयों पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है:
- गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध: प्रदेश में गौहत्या की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा गौमाता के संरक्षण व संवर्धन हेतु सख्त कानून और ठोस प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
- यूजीसी (UGC) संबंधी निर्णय का रोलबैक: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा हाल में लिए गए उन निर्णयों की समीक्षा कर उन्हें तत्काल वापस (रोलबैक) लिया जाए, जो छात्रों और उच्च शिक्षा व्यवस्था के हित में नहीं हैं।
- परीक्षाओं में पेपर लीक पर पूर्ण रोक: विभिन्न प्रतियोगी एवं शैक्षणिक परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े व पारदर्शी कदम उठाए जाएं, जिससे युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनी रहे।
इस शुभ अवसर पर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे डॉ. शशिकांत यादव ने कहा कि आज ही के दिन पूज्य करपात्री जी महाराज के नेतृत्व में जब संसद के समक्ष साधु-संत गौ रक्षा के लिए एकत्र हुए थे, तब उनकी निर्मम हत्या हुई थी। उन्होंने कहा कि उस घटना का पाप आज भी समस्त देशवासियों को लग रहा है, क्योंकि गौमाता का रक्त आज भी इस देश में बह रहा है। साथ ही साथ उन्होंने बल देते हुए कहा कि पूज्यपाद चारों पीठों के शंकराचार्यों के आशीर्वाद और प्रेरणा से तथा देश भर के साधु-संतों के चल रहे गौ-रक्षा आंदोलनों व बलिदान से प्रेरित होकर हमने वर्तमान राज्य सरकार और केंद्र सरकार को यह ज्ञापन सौंपा है। हमें पूर्ण विश्वास और अपेक्षा है कि सरकार इस देश के बहुसंख्यक हिंदू समाज और सनातनियों की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए शीघ्र अति शीघ्र गौहत्या को पूर्णतः बंद कराएगी।