
अखिल भारतीय वैश्य महिला महासम्मेलन द्वारा अक्षय नवमी के उपलक्ष्य में पूजन एवं दीपोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ऊषा की गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने सभी को ज्योति पर्व की शुभकामना एवं अक्षय नवमी की भी बधाई दी ।ईश्वर की अनुकंपा सब पर हमेशा बनी रहे माता लक्ष्मी सदेव प्रसन्न रहें ।संचालन सुशीला जायसवाल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापित इंदुअग्रवाल ने किया । ऊषा गुप्ता ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया ।शालिनी, गीता, नीलू ने मनोरंजक खेल करवाये ।डॉ. निमिषा ,ज्योति,आरती ,गरिमा ,सुप्रीता ,रागिनी आदि ने मनोहारी नृत्य की प्रस्तुति दी । हर्षोल्लास संग कार्यक्रम संपन्न हुआ ।