Nandi News

गोपाष्टमी के अवसर पर गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत आदि शंकराचार्य बोध गया मठ पर गौपूजन एवं गौ यात्रा आयोजित

Share on Social Media


आज गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत काशी के गौ भक्तो ने आदि शंकराचार्य बोध गया मठ पर गौपूजन किया और गौ यात्रा निकाली,यात्रा कमच्छा से संकुलधारा, खोजवा बाजार होते किरहिया से वापस मठ पर आई पर जहां प्रसाद वितरण किया गया
इस मौके पर गौभक्तो ने बताया कि अभियान का तीसरा चरण चल रहा है जिसमे काशी से हजारों गौभक्त लखनऊ पहुंच कर माननीय मुख्यमंत्री जी को गौहत्या बन्द कराने और गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए ज्ञापन सौपेंगे, साथ मे हस्ताक्षर अभियान भी चल रहा है जिसमे बढ़ -चढ़ कर लोग भाग लें रहे है, संतो ने काशीवासियो से आह्वान किया कि जो गाय को माता मानते है उन्हें अभियान से जुड़ना चाहिये!
इस मौके पर सैकड़ो गौभक्त हाथ मे गौमाता के स्लोगन लिखे तख्ती और गौमाता के झंडे लिए नारे लगाते चल रहे थे जिसमे प्रमुख रूप से
14 दिसम्बर चलो लखनऊ को, राष्ट्रमाता बनाने अपने गऊ को गौहत्या बन्द करो, गौमाता -राष्ट्रमाता, अभी नहीं तो कभी नहीं ,जय गौमाता जय गोपाल आदि नारों ने लोगो का ध्यान खींचा।

Leave a Comment