Nandi News

आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होगा सर्व वैश्य समाज का भव्य दिवाली मिलन का आयोजन

Share on Social Media

कार्यक्रम में वितरित होगा माता लक्ष्मी व माता अन्नपूर्णा का धन धान्य का खजाना

सर्व वैश्य समाज द्वारा काशी मे दिनांक 09 नवंबर 2026 दिन- सोमवार को सायं काल 6 बजे से नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम मे होगा भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन, मैजिक शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लकी ड्रॉ रहेंगे आकर्षण |
आज शाम सात बजे मारवाड़ी समाज भवन में आगामी दीपावली मिलन समारोह को मूर्तरूप देने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्री रविन्द्र जायसवाल ने की। इसमें समारोह की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में समिति के अध्यक्ष आर.के. चौधरी, महामंत्री दीपक कुमार बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल सहित समिति के पदाधिकारियों एवं वैश्य समाज के विभिन्न घटकों के प्रतिनिधियों ने आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए अपने सुझाव रखे।

समिति की ओर से इस वर्ष भी दीपावली मिलन समारोह को सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और सौहार्द का उत्सव बनाने की तैयारी की जा रही है। समारोह में वैश्य समाज के विभिन्न वर्गों एवं उपवर्गों की सहभागिता रहेगी। आयोजन का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को मजबूत करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
माननीय मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने अपने उदबोधन मे कहा वैश्य समाज का स्वर्णिम इतिहास रहा है, हमें समर्पण के साथ देश के निर्माण व विकास मे हर संभव योगदान करना होगा, इसी पवित्र उद्देश्य के साथ आज वैश्य समाज अपने उद्योग एवं व्यापार का संचालन कर राष्ट्र निर्माण में संलग्न हैं, वैश्य समाज के सभी वर्गों में आपसी प्रेम व सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से इस बार भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन होगा |

समिति के अध्यक्ष श्री आर. के. चौधरी ने कहा कि पंच दिवसीय दीपोत्सव का यह पर्व दीपावली हम सनातनियों का एक मुख्य पर्व है तथा वैश्य समाज का प्रमुख पर्व है साथ ही वैश्य समाज के लोगो से आवाहन किया कि समाज सेवा के मूल उद्देश्यों के अनुरूप संगठित होकर समाज एवं देश को संगठित, आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने के लिए हमे एकजुट होकर कार्य करना होगा ।
समिति के महामंत्री दीपक बजाज ने कार्यक्रम की रुपरेखा को विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि यह दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम अपने आप में बड़ा अद्भुत कार्यक्रम होगा, जिसमें श्री गणेश लक्ष्मी पूजन, सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती सुमन अग्रहरी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, आतिशबाजी, महाप्रसाद व सहभागियों में पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा, जिसके अन्तर्गत लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रथम पुरस्कार के रूप में LED टीवी, द्वितीय पुरस्कार फ़्रिज, तृतीय पुरस्कार वाशिंग वाशिंग सहित 100 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किये जाएँगे।

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल ने बताया कि सर्व वैश्य समाज प्रत्येक वर्ष दीपावली मिलन समारोह का आयोजन भव्य रूप से करता रहा हैं, दीपावली हमारी कुलदेवी माता लक्ष्मी के पूजन का प्रमुख पर्व है, इस वर्ष का आयोजन अपने आप में इसलिये भी खास है कि इसमें वाराणसी सहित आस पास के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में वैश्य समुदाय के लोगों की भागीदारी रहेगी तथा आयोजन स्थल पर माता लक्ष्मी व माता अन्नपूर्णा का धन- धान्य रूपी ख़ज़ाना भी वितरित किया जायेगा ।

आयोजन को पारिवारिक एवं मनोरंजक स्वरूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने समारोह की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। समिति ने वैश्य समाज के सभी घटकों, व्यापारियों, उद्यमियों एवं उनके परिवारों से समारोह में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की।
बैठक में मुख्य रूप से आर के चौधरी, दीपक कुमार बजाज, उमाशंकर अग्रवाल, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान, सत्यनारायण सेठ, प्रदीप तुलस्यान, देव कुमार राजू, अशोक जायसवाल, श्री नारायण खेमका, राजन जायसवाल,सुजीत गुप्ता,कन्हैया गुप्ता, कवीन्द्र जायसवाल, अनिल गुप्ता, हेमदेव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अरविंद जायसवाल, दीपक अग्रवाल, राजेश जायसवाल योगी, संतोष गुप्ता, सूरज गुप्ता, मनोज जायसवाल, विजय जायसवाल, सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment