मिलेगा 2.5 – 3 लाख का सालाना पैकेज

विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से जुड़ने तथा भर्ती प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के उद्देश्य से कॉलेज प्लेसमेन्ट सेल द्वारा एपेक्स के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की संरक्षता एवं प्रधानाचार्य प्रो डॉ आर जोहँसी रानी के कुशल मार्गदर्शन में एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वाराणसी प्रांगण में पूर्वांचल नेत्रालय आई हॉस्पिटल, वाराणसी हेतु कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें जीएनएम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों एवं एलाइड हेल्थकेयर डिप्लोमा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
एपेक्स के मानव संसाधन विभाग के सहयोग से एपेक्स नर्सिंग कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो गौरव सिंह एवं जीएनएम फैकल्टी सलमा के संचालन में पूर्वांचल नेत्रालय के ऑपरेशनल मैनेजर एवं मार्केटिंग मैनेजर की उपस्थिति में उनकी एचआर टीम ने ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए। के एक ओटी टेक्नीशियन विद्यार्थी सहित कुल 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया। साक्षात्कार एवं प्रारंभिक मूल्यांकन के आधार पर 8 विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट कर नर्सिंग सेवाओं के लिए 7 जीएनएम छात्राओं और 1 ओटी टेकनीशियन को चयनित किया गया।