

वाराणसी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर Rotary Club Varanasi Kabir द्वारा पंच अग्नि अखाड़ा, राजघाट, वाराणसी में बच्चों के बीच विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा खेल एवं योग के माध्यम से स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान कई प्रतिभावान बच्चों ने योग के विभिन्न आसनों एवं अपनी अद्भुत योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों के शानदार प्रदर्शन से उपस्थित रोटेरियन्स एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक उनका मनोबल बढ़ाया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर सभी बच्चों को स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की गई।
President Rtn. Dr. Ajay Dubey ने कहा—
“बच्चों के अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल उसे पहचानने और सही दिशा देने की। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इन बच्चों के बीच आकर उनकी प्रतिभा को देखना हमारे लिए गर्व और खुशी का विषय है। Rotary Club Varanasi Kabir का प्रयास रहेगा कि हम ऐसे बच्चों को लगातार प्रोत्साहित करें, ताकि उनकी प्रतिभा को उचित मंच मिल सके।”
Convener Rtn. Devesh Kumar Lal ने कहा—
“योग और खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और एकाग्रता विकसित करते हैं। इन बच्चों ने जिस उत्साह और प्रतिभा के साथ योग का प्रदर्शन किया, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। Rotary का उद्देश्य ऐसे प्रयासों के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।”
Co-Convener Rtn. Dharamraj Yadav ने कहा—
“आज बच्चों की प्रतिभा को देखकर यह महसूस हुआ कि सही प्रोत्साहन मिलने पर ये बच्चे बहुत आगे जा सकते हैं। हमारा छोटा सा प्रयास यदि किसी बच्चे के आत्मविश्वास को बढ़ाता है, तो यही हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। हम भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहेंगे।”
कार्यक्रम में Rtn. Sunil Roy, Rtn Dharmaraj Rtn. Shashank Srivastava एवं Rtn. Pawan Keshri की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने बच्चों के योग प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पंच अग्नि अखाड़ा, राजघाट के महंत जी के प्रति Rotary Club Varanasi Kabir की ओर से कार्यक्रम के लिए सहयोग एवं आतिथ्य हेतु आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि बच्चों की प्रतिभा को केवल देखना नहीं, बल्कि उसे पहचानना, सम्मानित करना और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Rotary Club Varanasi Kabir अपनी Rotary Year 2026–27 की Theme “Create Lasting Impact” के अनुरूप बच्चों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच ऐसे सकारात्मक एवं प्रेरणादायक प्रयासों को आगे भी जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।


Service Above Self | Create Lasting Impact 🌱🤝