Nandi News

सनबीम भगवानपुर में द एनिएड MUN 4.0 का भव्य शुभारंभ

Share on Social Media

500 से अधिक युवा प्रतिनिधि वैश्विक मुद्दों पर कर रहे विचार-विमर्श

वाराणसी, 30 अगस्त 2026: सनबीम इंग्लिश स्कूल, भगवानपुर में द एनिएड MUN 4.0 के चौथे संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। “Where voices unite to shape the future” थीम पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के 500 से अधिक प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में श्रीमती प्रतिमा गुप्ता, सह निदेशिका, सनबीम समूह, श्री संदीप मुखर्जी, COO, सनबीम समूह तथा सुश्री मौसूमी भट्टाचार्या, प्रधानाचार्य, सनबीम भगवानपुर सहित कार्यकारी बोर्ड, शिक्षकगण एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने युवाओं में नेतृत्व, वैश्विक जागरूकता, संवाद और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विभिन्न समितियों का संचालन करने वाले कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का सम्मान भी किया गया।

इसके बाद विभिन्न समितियों में प्रतिनिधियों ने समसामयिक एवं ऐतिहासिक विषयों पर गंभीर चर्चा शुरू की। AIPPM में समान नागरिक संहिता, HCC में माउंटबेटन योजना के बाद की परिस्थितियों, UNGA में इजराइल-ईरान संघर्ष के वैश्विक प्रभावों, UNHRC में MENA क्षेत्र के मानवीय संकट, UNCSW में संघर्ष क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी तथा WHO में जूनोटिक रोगों की रोकथाम जैसे विषयों पर विमर्श हुआ। वहीं UNDP और UNODC की ऑनलाइन समितियों में सतत विकास, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता तथा साइबर-सक्षम नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे मुद्दों पर चर्चा जारी रही।

दिनभर की गहन समिति कार्यवाही के बाद आयोजित सोशल इवनिंग में प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लाइव बैंड की प्रस्तुति ने शाम को यादगार बना दिया।

सम्मेलन के दूसरे दिन, 31 अगस्त, समितियों में विचार-विमर्श और कूटनीतिक चर्चाएं जारी रहेंगी, जिसके बाद समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Comment