
आज दिनाँक 30 अगस्त 2026 रविवार को बड़े धूम धाम से माँ भीमचंडी देवी का जन्मोत्सव मनाया गया जिसमे सर्वप्रथम गौ पूजन राम चरित्र मानस पाठ अभिषेक के साथ “माँ भीमचण्डी देवी प्राकट्योत्सव” देवी की असीम अनुकंपा से प्रत्येक वर्ष की ही भाँति भाद्रपद कृष्ण द्वितीया दिन रविवार दिनांक 30/08/2026 को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम संयोजक आचार्य वैदिक पं अमित कुमार पाण्डेय काशी ने बताया
“कार्यक्रम सरिणी” – श्री राम चरित मानस अखंड पाठ , रुद्रचण्डी यज्ञ – हवन – पूर्णाहुति , भजन संध्या , भगवती महा आरती व विशाल भंडारा ।

“विशिष्ट बिन्दु” – चारों वेदों की अत्यंत गुप्त शाखाओं का प्रायोगिक प्रत्यक्ष मंत्र पाठ {चतुर्वेद वसंत पूजन मंत्र जागरण} ।
“कार्यक्रम की विशिष्टता” – भगवती माँ भीमचंडी देवि का मंदिर काशी की पंचक्रोशि यात्रा क्रम में द्वितीय पड़ाव रखता है देवी माँ के सान्निध्य से जन मानस अपने जीवन के हर महत्वपूर्ण क्षेत्र में विजय प्राप्त करता है ।
“विशिष्ट जन” – कार्यक्रम हेतु सनातन धर्म के शिखरस्थ चारों पीठ के महनीय शंकराचार्य श्री का आशीर्वचन प्राप्त हुआ है । अरुणाचल प्रदेश व कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल जी की शुभकामना संदेश प्रपत्र प्राप्त हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में आयुष्य मंत्री उत्तरप्रदेश डॉक्टर श्री दयाशंकर मिश्र जी उर्फ दयालु गुरु , काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रमुख कार्यपालक श्री विश्वभूषण मिश्र , श्री महंत अन्नपूर्णा मंदिर , प्रधान अर्चक चिंतामणी गणेश मंदिर , क्षेत्रीय विधायक बंधु आदि गणमान्य हैं ।
“सहयोगी संस्थाएं” – शारदा ग्लोबल इवेंट्स प्रा० लि० । जय माता दी चैरिटेबल ट्रस्ट , गंगापुर । श्री काशी क्षेत्र पंचक्रोशी जीर्णोद्धार समिति , काशी । श्री गणेशोत्सव सेवा समिति , काशी । नारायण शिक्षण संस्थान , काशी । श्री राज-राजेश्वरी फाउंडेशन , श्रीक्षेत्र-काशी ।
“आयोजन समिति” – माँ भीमचंडी देवी जन्मोत्सव आयोजन समिति , वाराणसी ।
“संरक्षक” – श्री महेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी , श्री चल्ला सुब्बाराव शास्त्री जी , श्री गोपाल जी मिश्र , अर्चक श्री संजय जी मिश्र , “कोषाध्यक्ष” – श्री राजेश जी प्रजापति कार्यक्रम संयोजक आचार्य वैदिक पं अमित कुमार पाण्डेय काशी पं अभिषेक चौबे पं मोहन दुबे
“विशिष्ट नोट” – विस्तृत विवरण हेतु कार्यक्रम विवरणिका साभार संलग्न है ।
कार्यक्रम मे सामिल,आयोजक संजय मिश्रा राजेश प्रजापति सावन मिश्रा रामजी चौहान आशीष केशरी संदीप प्रजापति
