
सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंच ने मनाया तीज मिलन समारोह
वाराणसी, 30 अगस्त 2026। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंच, वाराणसी के तत्वावधान में 30 अगस्त को तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कजरी गायन, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूर्वांचल की लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. उमा त्रिपाठी, पूर्व संकाय अध्यक्ष, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर (म.प्र.) ने कहा कि लोक संगीत एवं लोक-परंपराओं को विलुप्त होने से बचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कजरी गीतों के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए तीज मिलन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. उमा त्रिपाठी द्वारा भगवान श्री परशुराम जी को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण श्रीमती सुमन द्विवेदी एवं श्रीमती सुषमा शुक्ला द्वारा प्रस्तुत किया गया।
सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमलाकांत उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कजरी के गौरवपूर्ण इतिहास एवं लोक-परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी अतिथियों का अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए कहा कि लोक संस्कृति हमारी पहचान है और इसके संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। अतिथियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मनु लता शर्मा डॉक्टर मंजू लता त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि डॉ ममता तिवारी प्रोफेसर लता दुबे श्रीमती सुमन अग्निहोत्री एवं सरस्वती तिथि डॉक्टर पूनम रानी शुक्ला थी

कार्यक्रम में श्रीमती कविता उपाध्याय, सुश्री हर्षिता पाठक, डॉ. अर्चना गोस्वामी, श्रीमती अन्जू चौबे, श्रीमती सुषमा शुक्ला एवं रंजना राय को सम्मानित किया गया। वहीं श्रीमती सुमन अग्निहोत्री द्वारा ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विजयी समूह को भगवान श्री परशुराम जी का स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कजरी गायन प्रतियोगिता में श्रीमती रंजना राय, कु. शिवानी तिवारी एवं श्रीमती पूजा मिश्रा कु.सुरभि सहित प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। नृत्य प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
समस्त कार्यक्रम का संयोजन पं. कमलाकांत उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पं. राजेश पाठक, कृष्णानंद चौबे, डॉ. अरुण कुमार उपाध्याय, हेरम्ब मिश्रा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंच का यह आयोजन लोक संस्कृति, कजरी गायन एवं हमारी समृद्ध लोक-परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।