
आज दिनांक 14 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को चरक जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय वाराणसी प्रांगण स्थित धनवंतरी सभागार में विश्व आयुर्वेद परिषद वाराणसी महानगर इकाई द्वारा संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीके मौर्य ने दीप प्रज्वलन करके प्रथम सत्र की शुरुआत की ।
प्रथम सत्र में डॉक्टर राम मनोहर तापसी जी के कुशल संचालन व मार्गदर्शन में विभिन्न महाविद्यालयों से आए 26 प्रतिभागी छात्र व छात्राएं जो चयनित हो कर आए थे ,इनके बीच पुनः आशुभाषण प्रतियोगिता कराया गया व प्रथम, द्वितीय व तृतीय का चुनाव किया गया। प्रथम में तनीषा सिंह राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय से चुनी गई द्वितीय रूप में स्वाध्या पांडे बी एच यू से चुनी गई व तृतीय पर आरुषि राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय वाराणसी से चुनी गयी। निर्णायक मंडल में में प्रोफेसर ए एन सिंह व प्रोफेसर यशवंत चौहान के मार्गदर्शन में यह कार्य पूरा हुआ।
द्वितीय सत्र का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन व मंगलाचरण के बाद शुरु हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयुर्वेद संकाय प्रमुख आई एम एस बी एच यू प्रोफेसर के एन मूर्ति सर थे। सभा की अध्यक्षता प्रोफेसर डी के मौर्य प्रधानाचार्य राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय वाराणसी ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर ए एन सिंह थे ।प्रो यशवंत चौहान ने प्रतिभागियों को आशीर्वचन दिया और उन्हें आगे बढ़ने का मार्ग बताया।
आगंतुको का स्वागत भाषण महानगर सचिव डा उमाकांत श्रीवास्तव ने किया। विषय वस्तु व परिषद पर प्रकाश परिषद महानगर अध्यक्ष प्रो राकेश मोहन ने किया। धन्यवाद प्रकाश डॉक्टर देवानंद ने किया।मंचसंचालन डा अनुभा श्रीवास्तव व रचना निगम ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित विश्व आयुर्वेद परिषद उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर विजय राय , डॉक्टर सुभाष श्रीवास्तव डा आरपी सिंह, डॉक्टर हरिओम प्रकाश पांडे, डॉ अंजना सक्सेना, डॉक्टर रुचि तिवारी , प्रो एस के राठौर (संतुष्टि आयुर्वेद महाविद्यालय), वैद्य उमेश दत्त पाठक डॉक्टर वीरेंद्र कुमार वर्मा ,डॉ जितेंद्र पटेल ,डॉ दिलीप उपाध्याय , डा डाली श्रीवास्तव, डॉ प्रवीण वर्मा व अनेक गणमान्य वैद्यसमूह उपस्थित थे। अगले वर्ष पुनः मिलने की आशा में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
