Nandi News

दक्षिणामूर्ति श्री श्रृंगेरी पीठ मठ महमूरगंज में  स्वामी श्री करपात्री जी महाराज का 119 आविर्भाव महोत्सव मनाया गया ।

Share on Social Media


आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को दक्षिणामूर्ति श्री श्रृंगेरी पीठम शाखा मठ महमूरगंज स्थान वाराणसी में श्री विद्या तत्वानुसंधान आश्रम एवं श्री राजराजेश्वरी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी श्री करपात्री जी महाराज का 119 आविर्भाव महोत्सव मनाया गया । संपूर्ण कार्यक्रम में विशिष्ट सहयोग श्री श्रृंगेरी पीठम शाखा मठ महमूरगंज वाराणसी का रहा । जिसमें श्री चिंतामणि गणेश मंदिर के श्री महंत चला सुब्बाराव शास्त्री जी एवं श्रृंगेरी मठ शाखा मठ के प्रबंधक श्री चला गणेश प्रसाद जी की उपस्थिति रही सहयोगी संस्थाओं में श्री गणेश महोत्सव समिति श्री नारायण शिक्षण संस्थान श्री मां भीमचंडी देवी जन्मोत्सव समिति , श्री करपात्री जी महाराज आविर्भाव महोत्सव समिति काशी रहीं । प्रातः काल कार्यक्रम 9 बजे गौपूजन व गुरु पादुकारचन से आरम्भ होकर चारों वेदों की 7 दुर्लभ शाखाओं के दुर्लभ विद्वानों द्वारा प्रायोगिक प्रस्तुति हुई जिसका संचालन वरिष्ठ संवाददाता पंडित श्री पांडुरंग पुराणिक जी ( पूर्व आकाशवाणी केंद्र वाराणसी ) जी ने किया । द्वितीय सत्र में “षोडश संस्कार का वैज्ञानिक पक्ष व महत्त्व” विषयक संगोष्ठी में सर्वप्रथम पूर्व कुलपति संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय प्रोफेसर श्री राजाराम शुक्ल जी ने वक्तव्य दिया तदुपरांत BHU के ज्योतिष विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर श्री विनय जी ने समसामयिकी विषयों की गम्भीरता को प्रकट करते हुए 16 संस्कार के वैज्ञानिक व दूरदर्शी तत्व पर प्रकाश डाला , इसी क्रम में BHU विश्वनाथ मंदिर के मानित प्रबंधक प्रोफेसर माधव जनार्दन रटाते जी ने विषयगत व्याख्यान प्रस्तुत किया , तदुपरान्त संस्था के आगामी कार्यक्रमों के बारे में व उसके सामाजिक दायित्वों के प्रति आचार्य श्री मोहन दूबे जी दैवज्ञ ने समस्त तैयारियां साझा की । BHU के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के पूर्व प्रोफेसर कमलेश जी ने संस्कार और उनके प्रतिफलों पर विस्तृत परिचर्चा की , अध्यक्षीय उद्बोधन के उपरांत समस्त सहयोगियों व आगंतुकों का धन्यवाद शारदा ग्लोबल इवेंट्स के फाउंडर श्री नीरज कुमार शर्मा जी ने किया । महाराज श्री महेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज ने अपने गुरु श्री करपात्री जी महाराज के विजन से देश की दिशा व दशा पर सारगर्भित उपदेश किया , महाराज जी ने सबको कर्तव्यनिष्ठ बने रहने हेतु कटिबद्धता का संकल्प कराया । आचार्य श्री अमित पाण्डेय जी को संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया । श्री मालवीय जी , श्री कृष्ण अग्रवाल जी NDS, श्री महेश तिवारी जी , श्री राजीव गुप्ता जी , गोपाल जी मिश्र , राजेश जी प्रजापति आदि अन्य विशिष्ट गणमान्यों के सहयोग से सम्पूर्ण कार्यक्रम समाजोपयोगी उद्देश्यों को प्राप्त हुआ ।

Leave a Comment